Breaking News

मुहम्मदाबाद में यूनिक मेडिकल का लाइसेंस निलंबित, क्रय विक्रय पर लगी रोक

गाज़ीपुर।  दिन शनिवार को मुहम्मदाबाद में औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या के द्वारा यूनीक मेडिकल एजेंसी और यूनिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कार्य किया गया। जहां दोनों प्रतिष्ठान मौक़े पर बंद पाई गईं। प्रतिष्ठान के संचालक सैय्यद शाहिद और सैय्यद दानिश को पूर्व में की गई शिकायत की जांच और कार्यवाही से अवगत कराया।बताते चलें कि पूर्व में सामाजिक कार्यकर्ता जियाउद्दीन अहमद की शिकायत पर औषधि निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों दुकानों के लाइसेंस के निलंबन की कार्यवाही की गई थी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट में बताए अनियमितता की पूर्ति के बग़ैर दुकानें बंद रहेंगी। किसी भी प्रकार से ओषधि का क्रय विक्रय पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …