Breaking News

गाजीपुर: रामायण मंचन  के पात्रों को डॉ. स्‍वतंत्र सिंह ने किया सम्‍मानित

गाजीपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल, तुलसीसागर, में दशहरा एवं नवरात्रि पर्व के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामायण के पात्रों की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने डांडिया एवं नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं बड़ी बच्चिया मुस्कान और शायबा ने दुर्गा स्तुति पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह ( मां कवलपती हॉस्पिटल) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपा रहीं। अतिथियों द्वारा रामायण से जुड़े पात्रों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. स्वतंत्र सिंह ने माँ कॉलपति हॉस्पिटल की ओर से भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले बच्चों को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में प्रभु श्रीराम, अतिथि डॉक्टर स्वतंत्र सिंह एवं प्रबंधक आशुतोष सिंह द्वारा रावण दहन भी संपन्न हुआ, जिसे देखकर बच्चों ने उल्लास और उत्साह के माहौल के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाएं।

विद्यालय प्रबंधक आशुतोष सिंह ने संदेश दिया कि

“रामायण हमें यह शिक्षा देती है कि यदि भाई साथ हों तो कोई भी जंग जीती जा सकती है। हमें हमेशा एकजुट रहना चाहिए क्योंकि सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है, जबकि बुराई पराजित होती है।”कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों ( रंजना जायसवाल, आनंद मिश्रा, पुष्पांजलि, संध्या सिंह, सोनी सिंह, मनीषा गुप्ता, रिंकी सिंह, प्रीति यादव व सानंदिता सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …