Breaking News

नंदगंज बाजार के मां दुर्गा पंडालों पर आरती के समय भक्त जनो की भीड़,बाजार में चहल पहल

ग़ाज़ीपुर।जैसे जैसे नवरात्र की समाप्ति की ओर है वैसे वैसे मां दुर्गा के पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ जुट रही है।नंदगंज बाजार के विभिन्न जगहों पर बने पंडालों में विराजमान मां दुर्गा का दर्शन करने और आरती के समय महिलाओं की ज्याद भीड़ लग रही है।पूरे बाजार में रोड के किनारे झंडे के कलर में लगे झालरो  से लोगो का मनमोह ले रहे है ।मां दुर्गा के पंडालों को बहुत अच्छे ढंग से  सजाया गया है जो रात्रि में देखने से बहुत ही खूबसूरत लगता है।आरती के समय सुरक्षा को देखते हुए नंदगंज थाना की पुलिस सभी पंडालों पर घूमती रहती है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता मां दुर्गा पूजा के पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भ्रमण करते रहते है।आरती के समय ठेलो पर दुकानें लगी रहती है बच्चे और महिला उसका आनंद ले रही है। शाम से ही आरती होने तक बाजार में चहल पहल रहती है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …