Breaking News

मिर्जापुर: हिंदू धर्मावलंबियों को प्रलोभन देकर ईसाइ धर्म में परिवर्तन कराने के आरोप में पांच गिरफ्तार

मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने हिंदू धर्मावलंबियों को प्रलोभन देकर ईसाइ धर्म में परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से वेतन भत्ता का रजिस्टर, धर्मांतरण में संलिप्त व्यक्तियों को डेटा, चार मोबाइल, एक लैपटाप, डीवीआर आदि सामान बरामद किया। मामले का खुलासा एसएसपी सोमेन बर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया। एसएसपी ने बताया कि अहरौरा पुलिस ने 29 सितंबर को सूचना मिली कि चर्च में कुछ लोगां को धर्म परिवर्तन कराने के लिए एकत्र किया गया है। उन्हें प्रलोभन देकर ईसाइ धर्म में परिवर्तन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मामले में अहरौरा के कंचनपुर ननाासी इंद्रसन के तहरीर पर देव सहायम डैनियल निवासी टीएन कुदकुडी थाना पुलियनगुड़ी तेनकाशी तमिलनाडू और मिथिलेश कमार कोल पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर देव सहायम डैनियल राज ने बताया कि उसको इण्डियन मिशनरीज सोसाइटी तिरूनिवेली तमिलनाडु के द्वारा अहरौरा व नौगढ़ चन्दौली क्षेत्र का फील्ड इंचार्ज नियुक्त कर भेजा गया है। वर्तमान में सेन्ट माइकल चर्च सरिया थाना अहरौरा जनपद में रहकर इण्डियन मिशनरीज सासाइटी के लिए जुलाई 2025 से काम कर रहा है। इसके पहले मधुपुर सोनभद्र में कार्यरत था। इण्डियन मिशनरीज सोसाइटी में उसको अहरौरा व नौगढ़ चन्दौली के क्षेत्रों में निर्बल, पिछड़े, आदिवासी वर्ग के लोगों को शैतानी शक्तियों से मुक्ति दिलाने के नाम पर चंगाई प्रार्थना सभा का चर्च में आयोजन करके और गांव-गांव अपने प्रचारकों के माध्यम से प्रार्थना सभा करके , लोगों को आर्थिक मदद आदि करके जोड़ा जाता है। धीरे-धीरे उनको प्रभु यीशु के चमत्कारी स्वरूप बताकर उनको प्रलोभन व शैतानी भय दिखाकर धर्मांतरण कराया जाता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी ओम प्रकाश निवासी रजौली थाना अदलहाट, पारस सोनकर निवासी अनगढ़ रोड पुरानी अंजही कोतवाली कटरा और थामस राज सेवक निवासी करवदिया थाना चकिया चंदौली को गिरफ्तार किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …