Breaking News

डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल जखनियां गाजीपुर के निदेशक आमीर अली ने दुर्गा पंडालो में किया दर्शन, दी बधाई

गाजीपुर। डालिम्‍स सनबीम स्‍कूल जखनियां गाजीपुर के निदेशक आमीर अली ने बुद्धवार को जखनियां क्षेत्र में स्थित विभिन्‍न दुर्गा पंडालो पर जाकर दर्शन-पूजा कर बधाई और शुभकामनाएं दी। आमीर अली ने बताया कि नवरात्र, दशहरा भाईचारे और बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक का पर्व है, इसमें देश के सभी हिंदू, मुसलमान आपस में मिलजुलकर मनाते है। दुर्गा पंडालो और दशहरे में कई मुस्लिमभाई अपनी अहम भूमिका निभाते है, यह गंगा-जमुनी संस्‍कृत का प्रती है। हिंदुस्‍तान की दो आंखे है हिंदू और मुसलमान। देश के विकास के लिए दोनो कौमो का विकास करना जरूरी है। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्‍यक्ष अवधेश यादव, अखंड सिंह, परमहंस पांडेय, संतोष यादव, पिंटू, अनवर अली आदि लोग मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …