Breaking News

गाजीपुर: शास्‍त्रीनगरवासियों ने पेश किया मिसाल, कूड़े स्‍थल की सफाई कर बनाया शास्‍त्रीनगर पार्क  

गाजीपुर। मोहल्ला शास्त्रीनगर कॉलोनी में वहा के सम्मानित निवासियों के सहयोग एवं श्रमदान से कूड़े स्थल को सफाई कर वृक्षारोपण हेतु जो स्थल को पार्क नगर पालिका के सहयोग से बनवाया उसमे आज लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती पर लालबहादुर शास्त्री नामक पार्क का नामकरण करते हुए उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विनोद अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा हुआ, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र नाथ सिंह और संचालन संजय कुमार पाण्डेय ने किया और प्रोग्राम संयोजक अखिलेश सिंह रहे प्रोग्राम रहे और समस्त प्रोग्राम का बेहतर फोटोग्राफी सुशील सिंह एवं अभिषेक राय ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, विशिष्ट अथिति रमाशंकर लाल, और संजय सिंहा, AJM यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं मुहल्ले के गणमान्य अंबिका पाण्डेय, अरुण तिवारी, शिव सिंह, श्रीपत यादव, जयराम सिंह,लालबहादुर राय, मनोज मिश्रा, सुभाष विश्वकर्मा , अखिलेश सिंह , संतोष सिंह, अजय कुशवाहा सभासद, चंद्र मोहन सिंह, चंद मोहन तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, अभिषेक राय, अभिनव सिंह, अमन सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी लोगों ने अपने विचार रखते हुवे, लालबहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस मनाते हुवे नमन किया और पार्क को बेहतर बनाए रखने पहल किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …