गाज़ीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किया व संचालन ज़िला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से दुनिया को दिशा दी। आज के समय में उनके विचार और भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का नारा देश की ताक़त और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जिसे हमें हमेशा याद रखना चाहिए। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हमें सादगी, ईमानदारी और समर्पण की सीख देता है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में सर्वश्री पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, उपाध्यक्षगण अशोक बिन्द, रविंद्र प्रताप यादव, राम अवतार विश्वकर्मा, सदानंद यादव, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, धर्मचंद, शेर अली, कन्हैया यादव, परशुराम बिन्द, प्रभु नाथ राम,छन्नू, रामशीष,सुग्गू, संतोष, अशोक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….