Breaking News

गाजीपुर: जिसने दूसरों के लिए कुछ किया उसका नाम हुआ- डा. अविनाश प्रधान

गाजीपुर। गांधी को याद करें और उन्हें जीवन में उतारने की कोशिश करें। दुनिया में जिसका भी नाम हुआ और जिसे लोग याद करते हैं तो केवल इसलिए कि उन्होंने अपना जीवन दूसरों के लिए जिया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महाश्मशान पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल मां गंगा तट सुल्तानपुर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें पूर्व ग्राम प्रधान डा.अविनाश प्रधान ने कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वच्छता, स्वानुशासन और नशाखोरी से दूर रहने का आह्वान आजीवन करते रहे।अपने आचरण और व्यवहार में खुद को उतारा। नशाखोरी करने वालों को यह बात सोचना चाहिए कि यदि उन्हीं की तरह उनका पुत्र भी करने लगे तो कैसा महसूस होगा। इसके साथ ही उन्होंने कुछ रचनात्मक कार्यों का भी सुझाव दिया। सभूति डोम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।इससे पूर्व अंत्येष्टि स्थल पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पौवा डोम,गोदा डोम,संजय डोम, ओमप्रकाश डोम,मुन्ना यादव,सुनील प्रधान, संतोष प्रधान, अरविंद यादव, आनंद मोहन पांडेय ,धीरज यादव आदि मौजूद थे।अंत में ग्राम प्रधान सुनीता गिरि द्वारा भेजे गए मिष्ठान्न का वितरण किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …