गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की कोशिश की नीयत से हमला करने के आरोप में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.10.2025 को दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन को जा रहे आयोजक और साथ चलने वालों को गाली गलौज देते हुए जान मारने की नियत से हमले का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे वादी अच्छेलाल गुप्ता पुत्र फुन्नीराम निवासी ग्राम महाराजगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 766/2025 धारा 191(2), 109, 62, 115(2), 125, 131, 352, 351(3) बी0एन0एस0 बनाम मो0 कुतुबुद्दीन उर्फ सोल्जर पुत्र किताबू उर्फ किताबुद्दीन निवासी महराजगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । दौरान विवेचना अभियुक्त मो0 कुतुबुद्दीन उर्फ सोल्जर पुत्र किताबू उर्फ किताबुद्दीन निवासी महराजगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र 24 वर्ष को महराजगंज हाईवे तिराहा के पास से आज दिनांक 04.10.2025 को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….