Breaking News

श्री नागा बाबा धाम गाजीपुर में 7 अक्‍टूबर शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेले का होगा आयोजन

गाजीपुर। स्थित प्रज्ञ भगवान श्री नागा बाबा धाम गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक में ग्राम आरी पहाड़पुर सीता पट्टी करंडा गाज़ीपुर बाबा का पावन धाम है। श्री नागा बाबा दिन रविवार 22 अक्टूबर इस सन 1972 को बाबा अपनी सहज लीला को पूर्ण कर परिनिर्वाण को प्राप्त हो गए उसी दिन शरद पूर्णिमा को उनकी समाधि स्थल श्री नागा बाबा धाम आरी पहाड़पुर सीता पट्टी में भव्य सांस्कृतिक आध्यात्मिक मेले का आयोजन भगवान श्री नागा बाबा स्मारक सेवा समिति द्वारा किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में भक्त भगवान श्री नागा बाबा का आशीर्वाद उनके दर्शन मात्र कर लेने से ही मिल जाता है। आज भगवान श्री नागा बाबा इस जगत में न रहते हुए भी बाबा परमात्मा की जीती जागती प्रतिमूर्ति हैं वह अंतर्यामी थे उनके लिए भौतिक जगत तृण व्रत था भक्तों के लिए बाबा का प्रसाद व आशीर्वाद परम मंगलदायक था जो कार्य औषधि से नहीं होता वह कार्य बाबा के आशीर्वाद मात्र से होता है।आज भी उनके समाधि के दर्शन मात्र से सुख शांति की प्राप्ति तो होती है सभी मनोरथ भी सिद्ध होता है। वह नर रूप मे साक्षात नारायण के अवतार थे।इस वर्ष भी मंगलवार दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होगा। जो भगवान श्रीं नागा बाबा धाम पवहारी समाधि स्थल आरी पहाड़पुर, सीतापट्टी करंडा गाजीपुर में आयोजित होगा।आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धाम की व्यवस्था में लगे भगवान श्री नागा बाबा स्मारक सेवा समिति आरी पहाड़पुर, सीतापट्टी करंडा गाजीपुर के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह राजू और इस वर्ष से प्रबंधक संतोष सिंह (श्री नागा बाबा विद्यालय समिति) भी मेले के आयोजन में सहयोग करेंगें व समितियों से जुड़े सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय जनता के सहयोग से मेले का आयोजन होगा।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …