Breaking News

डा. विजय हास्पिटल एवं पंचकर्म वैलनेस सेंटर कैथी में भोजपुरी सुपरस्‍टार निरहुआ ने लिया थैरेपी

वाराणसी। डा. विजय हास्पिटल एवं पंचकर्म वैलनेस सेंटर कैथी टोल प्‍लाजा वाराणसी में भोजपुरी के सुपर स्टार हीरो दिनेश लाल यादव निरहुआ ने थैरेपी लिया। इस संदर्भ में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि हमने इस वैलनेस सेंटर में पंचकर्म की सभी थैरेपी लिया है। हमने देश के विभिन्‍न सेंटरों में थैरेपी लिया है लेकिन यहां की थैरेपी सबसे अच्‍छी लगी। उन्‍होने कहा कि अगर किसी को कोई रोग न हो तब भी इस वैलनेस सेंटर में आकर थैरेपी लें जिससे कि वह पूर्ण स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपना जीवनयापन कर सके। इस अवसर पर कृष्‍ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्‍टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. विजय यादव, और सेंटर के चिकित्‍सकों ने सुपर स्‍टार का स्‍वागत किया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: साहित्‍य उन्‍नयन संघ द्वारा काव्‍य गोष्‍ठी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संगठन ‘साहित्य उन्नयन संघ’ (पंजी.) की गाजीपुर इकाई के तत्वावधान …