गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी वैभवकृष्ण ने गुरूवार को दोनो मठो के कार्यक्रम स्थलो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने डीएम और एसपी को सुरक्षा संबंधित आवश्यक निर्देश दिये और तैयारियो की जानकारी ली। डीआईजी वैभव कृष्ण सिद्धपीठ हथियाराम के महंत स्वामी भवानी नंदन यति से मिले और उनसे कार्यक्रम संबंधित जानकारी ली। इसके बाद वह भुड़कुड़ा मठ के मठाधीश से भी मिलकर महंत श्रीरामाश्रय दास महाविद्यालय मूर्ति के अनावरण का स्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त किया। डीआईजी वैभव कृष्ण ने हेलीपैड, सेफहाउस, कंटीजैन्सी रूट का निरिक्षण किया। डीआईजी ने अधीन्स्थ अधिकारियो को निर्देश दिये कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में काई चूक नही होनी चाहिए और आये हुए भक्तो, श्रद्धालुओ और जनता को भी कोई परेशानी नही होनी चाहिए। सारी व्यवस्थायें चाक-चौबंद होनी चाहिए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….