Breaking News

गाजीपुर: मुख्यमंत्री का आगमन शनिवार को, तैयारियां अंतिम चरण में, एसपीजी कमांडो सहित सुरक्षाकर्मी का समूह पहुंचा सिद्धपीठ हथियाराम

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ व भुड़कुडा मठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल शनिवार को होगा। इसके निमित्त सारी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है, तैयारी का क्रम अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सिद्धपीठ पर आगमन को लेकर एक तरफ जहां प्रशासनिक अमला हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल व सिद्धपीठ में दर्शन पूजन इत्यादि सभी स्थलों को अपने कब्जे में लेते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद करता नजर आया। वहीं सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य समुदाय स्वयंसेवकों द्वारा भी अन्य व्यवस्थाओं के तहत जिम्मेदारियां संभाल ली गई हैं। दोपहर तक एसपीजी कमांडो सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों का समूह सिद्धपीठों पर पहुंच चुका। जहां उनके रुकने ठहरने इत्यादि व्यवस्था सिद्धपीठ स्वयंसेवकों द्वारा मुहैया कराई गई। वहीं उनके द्वारा भी कार्यक्रम स्थलों की सारी व्यवस्थाएं अपने जिम्मे ले ली गई हैं। इस दौरान सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज के निर्देशन पर प्रमुख स्वयंसेवक डॉ संतोष यादव, डॉक्टर सानंद सिंह, शिवानंद सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शिष्य परिवार सिद्धपीठ पर लगे हुए हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …