Breaking News

गाजीपुर: सिकंदरपुर गंगा घाट सम्‍पर्क मार्ग हो गया है जर्जर, छठ पूजा के लिए होती है हजारो की भीड़

गाजीपुर। महापर्व डाला छठ पूजा को केवल दो सप्‍ताह शेष रह गया है लेकिन गंगा घाटो का सम्‍पर्क मार्ग एकदम जर्जर है। सिकंदरपुर गंगा घाट सम्‍पर्क मार्ग की हालत एकदम खस्‍ता है, पूरा सम्‍पर्क मार्ग पर जल-जमाव के चलते गढ्ढे बन गये जिससे आये दिन श्रद्धालु परेशान हो रहे है और गिरकर घायल हो जा रहे है। सबसे ज्‍यादा महिलाओ को दिक्‍कत हो रही है जो गंगा स्‍नान के लिए जाती है लेकिन सम्‍पर्क मार्ग क्षतिग्रस्‍त होने से उन्‍हे काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में भाजपा के युवा नेता गर्वजीत सिंह ने बताया कि सिकंदपुर घाट जाने वाला सम्‍पर्क मार्ग काफी क्षतिग्रस्‍त हो गया है, इसे तत्‍काल मरम्‍मत कराने की आवश्‍यकता है क्‍योंकि इस घाट पर छठ पूजा के दिन हजारो महिलाएं पूजा करने के लिए आती है। इस भीड़ को देखते हुए इस सम्‍पर्क मार्ग को तत्‍काल गढ्ढों को पाटकर आने जाने के लिए सुगम बनाने की आवश्‍यकता है। उन्‍होने नगर पालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल से अपील किया है कि इस मार्ग को तत्‍काल ठीक करायें।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …