Breaking News

गाजीपुर: शिक्षा से ही कुशवाहा समाज का हो सकता है विकास- पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा

गाजीपुर। कुशवाहा समाज की एक बॆठक देवकली मे समपन्न हुई बॆठक को संबोधित करते हुए पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि हमारा समाज मेहनतकश, ईमानदार व अधिकांशतः कृषि करने वाला है। हमारे पूर्वजों के समय में भारत देश न सिर्फ अखंड था बल्कि विकसित रहा और हम शासक भी रहे। लेकिन अपने ही समाज के सोए लोगों व सामाजिक उपेक्षाओं के चलते आज हम याचक की भूमिका में खड़े हैं। सोए हुए हमारे समाज के लोगों को जगाने की आवश्यकता है। श्री कुशवाहा ने कहा अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो इसे मुख्य धारा में लाना होगा।  समाज तब तक प्रगति और समृद्ध नहीं बन सकता, जब तक कि शिक्षित नहीं होगा।  शिक्षा ही किसी समाज को विचारवान, संस्कारवान व शीलवान बनाती है। समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी बादशाह नहीं बन सकता, लेकिन वह आपस में लड़कर दूसरों को बादशाह जरूर बना देता है। इसलिए संगठन को धारदार व मजबूत बनाने की जरूरत है, साथ ही राजनीतिक पहचान भी हम सबको कायम करनी होगी। इस अवसर पर राजेश मॊर्य, नरेन्द्र कुमार मॊर्य,प्रमोद कुशवाहा,सुरेन्द्र मॊर्य,बबलू मॊर्य,कृपाशंकर कुशवाहा,संजय कुशवाहा,उमाशंकर मॊर्य,रामनरेश मॊर्य,अवधेश मॊर्य,रामकिशुन एडवोकेट,रमाशंकर एडवोकेट, आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे।संचालन राजपति एडवोकेट ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …