Breaking News

आधुनिक भारत की पहचान ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’- केशव मौर्या  

लखनऊ। ‘लौहपुरुष’ और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने उन्हें सादर नमन किया।उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का सौभाग्य है कि आजादी के अमृतकाल में भारत की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में है, जो सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रहे हैं।केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि मोदी जी ने देश की एकता के उस सूत्र को और मज़बूत किया है जिसे सरदार पटेल जी ने बुना था।कच्छ से कामरूप और कश्मीर से कन्याकुमारी तक आज एकता और आत्मनिर्भरता की भावना देखी जा सकती है।आज आजादी के अमृतकाल में यह सौभाग्य की बात है कि देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में है, जो सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रहे हैं।देश की एकता के जिस सूत्र को पटेल जी ने बुना था, उसे मोदी जी ने और मजबूत किया है। कच्छ से कामरूप तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक  एकता और आत्मगौरव का संदेश स्पष्ट दिखाई देता है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।यह कहना उचित होगा कि स्वतंत्रता के दशकों बाद सरदार पटेल जी के सपनों को धरातल पर उतारने की दिशा में मोदी सरकार ने ठोस और ऐतिहासिक प्रयास किए हैं।सरदार पटेल जी की स्मृति में गुजरात के केवड़िया में निर्मित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ आज आधुनिक भारत की पहचान बन चुकी है।182 मीटर ऊँची यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है. यह केवल लोहे और पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि भारत की एकता, संस्कृति और संकल्प की सजीव प्रतिमूर्ति है।यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के निकट स्थापित है। इस बांध की कल्पना सरदार पटेल जी ने स्वतंत्रता से पहले की थी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 17 सितंबर, 2017 को किया।इस परियोजना से गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के किसान, विशेष रूप से सिंचाई, पेयजल और बिजली के क्षेत्र में लाभान्वित हो रहे हैं।स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का यह भव्य स्थल केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि विरासत और विकास का अद्भुत संगम है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की व्यापक दृष्टि और दूरदर्शिता का प्रतीक है जो भारत को परंपरा और प्रगति के संगम के रूप में नई पहचान दे रही है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी प्रत्येक वर्ष सरदार पटेल जी की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें नमन करते हैं और ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से एकता का संदेश पूरे राष्ट्र तक पहुँचाते हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हर भारतीय के भीतर राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को पुनर्जीवित करने का अवसर है।मैं सभी राष्ट्रप्रेमियों से यह विनम्र आग्रह करता हूँ कि जीवन में कम से कम एक बार इस पावन स्थल की यात्रा अवश्य करें। यह स्थल केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक विचारधारा का केंद्र है जो हमें यह सिखाता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …