Breaking News

गाजीपुर: भारी वर्षा से क्षतिग्रस्‍त फसलों के मुआवजा के लिए सांसद संगीता बलवंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र

गाजीपुर। राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने भारी वर्षा से क्षतिग्रस्‍त फसलों के मुआवजा के लिए मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा है। सांसद संगीता बलवंत ने पत्र में उल्‍लेख किया है कि मोंथा तूफान के चलते पिछले तीन दिनों से गाजीपुर सहित पूरे प्रदेश में भारी बारिश हुई है जिसमे सबसे ज्‍यादा धान, बाजारा, सरसो, चना, सब्‍जी आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का इस क्षति से हालत दयनीय हो गयी है। उन्‍होने मुख्‍यमंत्री से मांग किया है कि तत्‍काल सर्वे कराकर किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने का कष्‍ट करें।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज …