Breaking News

गाजीपुर: श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन

ग़ाज़ीपुर। शनिवार को करीब सायं 7बजे नंदगंज स्थिति सरकारी अस्पताल के समीप संकट मोचन मंदिर पर  समाजसेवी अमन जायसवाल के संयोजकत्व में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मदिन बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान खाटू श्याम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात भक्तों ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर भक्ति गीतों एवं जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अमन जायसवाल,सत्येंद्र यादव,विशाल पुजारी, अंजनी कुमार गौरव, पंकज जायसवाल, प्रतीक सिंह, प्रवीण सिंह, आनंद जायसवाल,गंगा जायसवाल, कन्हैया वर्मा,मनीष गुप्ता ,हर्षित, शिवम,रिशु,सूरज, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आलू के दाम गिरने पर किसानो को सब्सिडी देगी योगी सरकार

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में …