Breaking News

गाजीपुर: गंगा में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

गाजीपुर। सोमवार सुबह सैदपुर के औड़िहार स्थित बिड़ला घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय पवन राजभर की डूबकर मौत हो गई। पवन दर्बेपुर गांव का निवासी था और अपने बड़े भाई नीतीश राजभर तथा गांव के चार दोस्तों सुनील, मुकेश, राजन और अनिल के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पर आया था।नहाते समय पवन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख बड़ा भाई नीतीश तुरंत पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी डूबने लगा। किनारे पर मौजूद दोस्तों और पानी में मौजूद मुकेश ने किसी तरह नीतीश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, मगर पवन को बचाया नहीं जा सका।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पवन की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। परिजन और मित्र उसे लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

Image 1

Check Also

सोनभद्र: सड़क दुर्घटना में मामा की मौत, भांजा गंभीर

सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास वृहस्पतिवार …