Breaking News

मिर्जापुर: शराबी ने की मां की गला दबाकर हत्‍या

मिर्जापुर। जिले में जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला निवासी शख्स ने रविवार की रात शराब पीकर पत्नी की पिटाई करने लगा। इसका विरोध मां ने किया तो नशे में व्यक्ति ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। क्षेत्र निवासी रामसूरत बिंद रविवार की रात शराब पीकर अपने घर आकर अपनी पत्नी सुनीता देवी को नशे में मारने पीटने लगा।  पूरे परिवार को गाली  देने लगा। जिसका विरोध उसकी मां चमेलिया देवी (65) ने किया। इस बात से नाराज रामसूरत अपनी मां को मारने-पीट लगा। उसका गला दबा दिया। वह बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए परिजन द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष जिगना ने मृतका चमेलिया देवी के दूसरे पुत्र राममूरत बिंद के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। कहा कि आरोपी रामसूरत बिंद को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …