Breaking News

गाजीपुर: घर सुना पाकर दिनदहाड़े चोरों ने नकदी और लाखों के गहने चुराये

गाजीपुर। दिनदहाड़े घर सुना पाकर चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गये। शहर के फतेहपुर सिकंदर निवासी गंगाधर तिवारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह 15 नवंबर को अपने घर के लोगों को लाने के लिए लखनऊ गये हुए थे तभी पड़ोसी ने शाम को फोन किया कि आपके मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और सीसी कैमरा भी बाहर फेंका हुआ है। मेरे कहने पर मेरे पड़ोसी घर के अंदर जाकर दिखाया कि घर के आलमारी का ताला टूटा हुआ है उसमे डेढ़ लाख रुपया नकद और लाखों के गहने चोरी हो गये हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्‍यक कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …