Breaking News

वाराणसी: नारकोटिक्‍स विभाग लखनऊ ने गोदाम में पकड़ा करोड़ों का कफ सीरप  

वाराणसी। रोहनिया भदवर बाइपास पर एक गोदाम मे भारी मात्रा मे कफ सीरप पकड़ा गया। बुधवार को नारकोटिक्स विभाग लखनऊ ने रोहनिया पुलिस के साथ छापेमारी कर गोदाम का ताला तोड़ा था। गोदाम के अंदर टीम घुसी तो पेंट की बाल्टी के नीचे छिपाकर रखा गया था भारी मात्रा में कफ सिरप रखी गई थी। जानकारी के अनुसार, गोदाम के ऊपर जिम चलाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार मे पकड़े गए सिरप की अनुमानित कीमत 1.5 से दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और थाना प्रभारी राजू सिंह की टीम ने छापा मारा था। गोदाम किसी महिला प्रधान के पति का बताया जा रहा है। डीसीपी वरूणा के अनुसार, ड्रग विभाग और एएनटीएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …