Breaking News

गाजीपुर: संत गाडगे बाबा की मनाई गई पुण्‍यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि‍

गाजीपुर। उ.प्र. धोबी कल्याण समिति गाजीपुर के तत्वाधान में लंका स्थित अम्बेडकर पार्क में संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस कार्यक्रम में कन्नौजिया समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए अपने  नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि  समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सिकंदर कन्नौजिया ने संत गाडगे महाराज को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि आज देश को सही रास्ता दिखाने के लिए संत गाडगे जैसे महान संतों की जरूरत है। उन्होंने भीख मांगकर तमाम विद्यालयों एवं धर्मशालाओं  एंव अस्पतालों का निर्माण कराया लेकिन खुद ताउम्र सड़क की पटरियों और पेड़ों के नीचे रहकर अपनी जिंदगी गुजार दी। उन्होंने इतना ही नहीं उन्होंनेअपने पूरे जीवन में कुछ ई अनाथालय,रैन बसेरा और नदियों और तालाबों के किनारे पक्के घाटों का निर्माण कराया। वह जिस रास्ते पर चलते थे उसे साफ करते हुए चलते थे इसीलिए उनको स्वच्छता आंदोलन के जनक के रूप में भी याद किया जाता है। उन्होंने आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि वह बाह्य आडम्बर के घोर विरोधी थे। उनके अन्दर परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी। जुल्म और ज्यादती उन्हें पसन्द नहीं थी ,वह हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशोरी लाल जी,सिकंदर कन्नौजिया,रामबली मास्टर, डॉ संजय कन्नौजिया, सदानंद कन्नौजिया, बंशीधर राम, मिश्रीलाल, सुरेश राम,बब्बन मास्टर, गुलाब मास्टर सदानंद कनौजिया, अक्षय कन्नौजिया, कैलाशपति जी, बाबूल चौधरी, श्रीनिवास, अनिल कुमार, राहुल कन्नौजिया, गिरीश कन्नौजिया,नारायन कन्नौजिया,बद्री कन्नौजिया आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सदानन्द कन्नौजिया ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …