Breaking News

गाजीपुर: मुख्‍यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के नवनिर्मित पोर्टल दिनांक 19.12.2025 को जन सामान्य हेतु लाईव हो गया है, जिस पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के आवेदन mbsyup.in  पोर्टल पर किये जा सकते है। उक्त के क्रम में जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा (सामान्य) के अन्तर्गत जिन आवेदकों को आवेदन करना है अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र से आनलाईन mbsyup.in पोर्टल पर आवेदन अपरान्त ग्रामीण क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र हेतु उपजिलाधिकारी के स्तर से भौतिक सत्यापन कराते हुए आवेदन के सम्बन्ध में अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …