Breaking News

गाजीपुर: बाजरे की खेती में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान रामबोध दुबे लखनऊ में सम्मानित

गाजीपुर। बाजरे की खेती में प्रथम स्थान प्राप्त तुलापट्टी गांव निवासी किसान रामबोध दुबे को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर लखनऊ में सम्मानित किया गया। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार के दिन आयोजित कार्यक्रम में रामबोध दुबे को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व सांत्वना स्वरूप 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि जिले में सर्वाधिक मात्रा में बाजरे की खेती करंडा क्षेत्र में की जाती है। मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित सत्तर वर्षीय किसान रामबोध दुबे काफी प्रसन्नचित थे। एडीओएजी भास्कर दुबे ने बताया कि सम्मानित किसान काफी मेहनती है, जिन्हें ब्लाक से बाजरे का बीज दिया गया था।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …