Breaking News

IGRS पोर्टल पर जनसुनवाई के मामले में गाजीपुर पुलिस ने यूपी में प्राप्‍त किया प्रथम रैंक    

गाजीपुर। उ0प्र0 सरकार की आनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) से प्राप्त शिकायतों को जनपद गाज़ीपुर पुलिस द्वारा समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके फलस्वरूप प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद गाज़ीपुर जो माह दिसंबर में प्रथम रैंक प्राप्त किया । जनपद गाज़ीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मुल्यांकन किया गया तो उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में जनपद गाज़ीपुर की कार्यवाही 100% रही व रैंक प्रथम रहा । इसी क्रम में जनपद के 27 थाने में से 25 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के कार्यों की मानीटरिंग करते हुए जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा सम्बंधित थानों पर आनलाईन प्रेषित की जाती है। समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त सन्दर्भों की जांच आख्या आनलाईन दिये गये समय सीमा के अन्दर संबंधित को प्रेषित की जाती है और आवेदक पुलिस कार्यवाही से सन्तुष्ट है कि नहीं इसका फिडबैक भी पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस सेल नियुक्त कर्मचारीगण द्वारा लिया जाता है, जिससे की गयी जांच एवं पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता ठीक होती है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …