गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नई नारी शक्ति संभाग कार्यकारणी ने शपथग्रहण किया। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नव निर्वाचित कार्यकारणी नारी शक्ति संभाग ने भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करते हुवे मुहल्ले के साथ जनपद के महिला निवासियों के हित में हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया। नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में रविवार को लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अथिति संगीता बलवंत ने कूड़े के स्थान को साफ कर खेलने योग्य पार्क बनाए जाने पर माननीय प्रधानमंत्री के विचारों को सफल बताया। सामरोह में नवनिर्वाचित कार्यकारणी से जुड़े नारी शक्ति संभाग सविता सिंह अध्यक्ष, वर्तिका पाण्डेय उपाध्यक्ष, रीता सिंह सचिव, ऋचा सिंह प्रशासनिक अधिकारी , अमृता सिंह कोषाध्यक्ष, ऋतु सिंह मीडिया प्रभारी, नीतू सिंह सहसचिव, अलंकृता सिंह परियोजना प्रमुख, शालनी श्रीवास्तव प्रवक्ता, अंजू निगम चीफ प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, कान्ती चौरसिया व्यवस्थापक मंत्री, अंजू राय सांस्कृतिक मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। अतिथि सोनी सिंह ने मुहल्ले के बेहतर कार्यों की तारीफ कर सबको शुभकामनाएं दी। डॉ पल्लवी ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दी, डॉ बीती सिंह ने मुहल्ले वासियों को बताया कि मेरे हॉस्पिटल में लड़की होने पर फ्री सुविधा रहेगी, स्वतंत्र सिंह ने मुहल्ले के कार्यों की तारीफ कर एक बेहतर कार्य बताए, डॉ डीपी सिंह ने एक बेहतर गीत गाकर माफिल को बांध दिया। कार्यक्रम का समापन नारी शक्ति संभाग अध्यक्षा सविता सिंह द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया और लोहड़ी कार्यक्रम में महिलाओं ने अग्नि जलकर पूजन अर्चन कर लोहड़ी गीत गया। इस दौरान तारा पाण्डेय, श्रीमती फूलमती यादव, नर्गिस सिंह, कृष्णा सिंह, इंदु सिंह, मीरा चौरसिया, विभा सिंह, शारदा सिंह, अंजू श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, ऊषा यादव, पूनम श्रीवास्तव, गीता तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, अर्चना यादव, आदि शामिल रहे। इसकी सूचना मीडिया प्रभारी ऋतु सिंह ने दिया। आये सभी आगंतुकों व अतिथियों को आभार महिला संभाग की अध्यक्ष सविता सिंह ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….