Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर में लीगल डिफेंस काउंसिल के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर मे लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम मे दिये गये डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के 01 पद व असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के 01 पद पर चयन किये जाने हेतु एल  ए डी सी एस मोडिफाइड स्कीम, 2022 मे निर्धारित योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गये थे, जिसका साक्षात्कार तिथि 20 जनवरी 2026 नियत की गयी थी। जो अपरिहार्य कारणो से स्थगित कर दिया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने सूचित किया है कि डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के 01 पद व असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के 01 पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार की अग्रिम तिथि 28 जनवरी 2026 नियत की गयी है। आवेदकगण संबंधित प्रपत्रों के साथ अपराह्न 02 बजे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर मे उपस्थित होना सुनिश्चित करंे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …