Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के आंकुशपुर गांव के पास सोमवार देर शाम रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मदनहीं गांव निवासी हरिहर निषाद (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सोमवार को सहेड़ी में मजदूरी करने गए थे और देर शाम घर लौट रहे थे। इसी दौरान आंकुशपुर के पास रेलवे लाइन पार करते समय वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पुत्री पिंकी निषाद ने नंदगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …