Breaking News

गाजीपुर: ब्‍लाक स्‍तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 100 मी. दौड़ में प्रिया यादव प्रथम

गाजीपुर! मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में सादात विकास खंड में दो  दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना,शारीरिक फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सरजीत सिंह खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जब हम सर्वांगीण विकास की बात करते है और उसमें खेल सम्मिलित न हो तो वह अधूरा होगा। आज स्वस्थ होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि  है। उन्होंने युवाओं का आवाह्न किया के की वे पढ़ाई के साथ साथ अपने दैनिक दिन चर्या में खेल को शामिल करे, मा0 गोविंद यादव प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सादात ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है भविष्य उन्ही का उज्जवल होगा जो स्वस्थ होंगे। खेल में हार जीत तो होती रहती है। खिलाड़ियों को अनुशासित होना चाहिए एवं नियम के साथ खेलना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर सभाजीत सिंह यादव,  प्रबंधक  समता पीजी कॉलेज ने किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रजनीश वर्मा डीसी आयुष्मान भारत, बीरेंद्र यादव  एपीओ, डॉ0 बृजेश कुमार सीएम फेलो, रेहान सर वेलनेस कोच, कालीचरण चौहान  जिला युवा  पुरस्कार विजेता, अंगद सिंह यादव, राज्य युवा प्रशिक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी  शैलेद्र प्रताप सिंह  रहे। वक्ताओं ने मेरा युवा भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत मेरा युवा भारत के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। वॉलीबॉल समूह गेम में भाला खुर्द विजेता एवं टांडा उपविजेता रहा। कबड्डी समूह गेम में सादात विजेता एवं हुरमुजपुर उप विजेता रहा।बालिका वर्ग बैडमिंटन में प्रिया यादव विजेता एवं आचल यादव उपविजेता रही। 100 मी बालिका वर्ग की दौड़ में प्रिया यादव प्रथम, सुहाना कुमारी द्वितीय, रिश्ता कुमारी तृतीय एवं दीपावली विश्वकर्मा सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित की गई।लंबी कूद बालक वर्ग में शुभम यादव प्रथम, सुजीत सिंह द्वितीय एवं वेद प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में शुभम यादव प्रथम आदित्य, कुमार द्वितीय एवं लकी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। रेफरी में मनीष यादव शमशेर सिंह राणा संदीप भारद्वाज मुकेश राय ने अपने दायित्वों का वक्त भी निर्माण किया अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। सूरज राय ने बेहतर कमेंट्री कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में आयोजक सूबेदार स्नेही (चेयरमैन) मंगल मैंत्री सेवा मण्डल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल एवं प्रेरणादायी रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …