Breaking News

ओवैसी अगर अखिलेश यादव से मिलाएंगे हाथ तो मिलेगा धोखा- ओमप्रकाश राजभर  

गाजीपुर। 2027 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हाथ मिलाने के खबरों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि अगर ओवैसी विधानसभा चुनाव में सपा से हाथ मिलाएंगे तो उन्‍हे केवल धोखा ही मिलेगा। जैसे मेरे साथ 2022 के चुनाव में हुआ। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव स्‍वयं मुसलमानों का सबसे बड़ा नेता अपने को मानते थे। वही परिपार्टी अखिलेश यादव के साथ है। अखिलेश यादव ने यूपी में किसी भी बड़े मुसलमान नेता को पनपने नही दिया। उन्‍होने बताया कि चुनाव में गठबंधन का लॉलीपाप देकर ओवैसी को हवा में ही घुमाते रहेंगे ऐन मौके पर धोबिया पाठ मार देंगे और कहेंगे कि प्रत्याशी आपका रहेगा और सिंबल हमारा रहेगा।

Image 1

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाजीपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को साबिर अली एजुकेशनल एंड …