Breaking News

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में पराक्रम दिवस एवं बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा व नेताजी जयंती का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर। नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में राष्ट्रीय पराक्रम दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती की पूजा तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य उदय राज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस, देशभक्ति और त्याग के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेताजी की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है तथा वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा इसे ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में घोषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिक शास्त्र प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कार की देवी हैं, जिनके आशीर्वाद से विद्यार्थियों में अनुशासन, सद्बुद्धि एवं सृजनशीलता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गिरीश चौबे, सत्यनारायण पांडे, मुकेश श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र राम, महेश कुशवाहा, प्रदीप कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …