Breaking News

गाजीपुर: शाहफैज स्‍कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। निदेशक महोदय ने छात्र-छात्राओं को नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। निदेशिका महोदया ने नेताजी के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा बसंत पंचमी के महत्व से छात्रों को अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नेताजी के कार्यों एवं वसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …