Breaking News

गाजीपुर: सरस्‍वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर युवक को दबंगों ने मारी गोली  

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर दो बजे सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। भूमि विवाद की पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किशुनपुर गांव निवासी मनीष चौहान पुत्र स्व. बसगीत चौहान उम्र (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल परिजनों और पुलिस की मदद से जखनिया के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सदर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, मनीष के सीने में गोली लगी है और उनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष शादियाबाद पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …