Breaking News

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

गाज़ीपुर। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में देश का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे विद्यालय के माननीय निदेशक मोहित श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजेश करकुन ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीत एवं प्रेरणादायक भाषणों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। सभी कार्यक्रमों में देश के संविधान, एकता एवं अखंडता के महत्व को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित विशेष प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को गहरे रूप से प्रभावित किया और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि के लिए अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …