Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया| एमएमएमयूटी में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो वी के गिरी ने सबसे पहले परिसर स्थित वाग्देवी माँ सरस्वती एवं पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये| तदुपरांत, शहीद राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में कार्यवाहक कुलपति ने तिरंगा फहराकर समारोह का विधिवत आरम्भ किया| इस अवसर पर कुलपति महोदय ने एन सी सी कैडेट्स एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण भी किया| कार्यक्रम स्थल आगमन पर मुख्य अतिथि को कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण विवि छात्र क्रिया कलाप परिषद् के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार ने किया| कार्यक्रम में विवि के छात्र शिवम राय ने विचार व्यक्त किए। गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में कार्यवाहक कुलपति जी ने कहा कि सभी राष्ट्र नायकों ने इसलिए बलिदान दिया कि हम एक स्वाधीन राष्ट्र में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में हम सभी की अलग अलग भूमिका है, और आप चाहे जिस भी भूमिका में हों, डॉक्टर हों, अध्यापक हों, कोई भी हों, आप अपनी भूमिका ईमानदारी से पूरी करें यह भी देश सेवा है।अपने उद्बोधन में कुलपति जी ने लोगों को महापुरुषों और शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और संवैधानिक आदर्शों का सम्मान करने की सलाह दी| उन्होंने विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह सभी उपलब्धियां एक व्यक्ति की नहीं हैं बल्कि सामूहिक हैं और जब हम सभी अपनी अपनी भूमिका का सम्यक निर्वाह करते हैं तो उपलब्धियां स्वतः प्राप्त होती हैं। संचालन डॉ मिलिंद राज आनंद ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी के शर्मा ने किया। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ|

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …