Breaking News

एमजेआरपी स्‍कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बोले राजेश कुशवाहा- संप्रभुता का प्रतीक है गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक, स्कूल जगदीशपुरम में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस पावन पर्व पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, कविता, भाषण व एकल नृत्य जैसे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर  मुख्य अतिथी विद्यालय के प्रबंधकमा० राजेश कुशवाहा ने समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावक गण व बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि जब-जब हमारे देश का ध्वज लहराता है तो हम सबको गर्व से भर देता है। आज का दिन हमारे संविधान के लागू होने का दिन है।1950 में इसी दिन संविधान को अपनाने के साथ भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। यह पर्व लोगों के हृदय में उत्साह, स्वाभिमान, पारस्परिक सहयोग व भाईचारे की भावना जगाता है और यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे देश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, विविधता और संस्कृति का सम्मान करने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। इसके साथ ही अर्द्धवार्षिक परीक्षा में (2025-26) में अपनी कक्षा में एक से 9वें स्थान प्राप्त  करने वाले छात्र-छात्राओं को जय माँ धनवती नेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से छात्रवृत्ति मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई। साथ ही मुख्य अतिथि महोदय ने राष्ट्रीय स्तर पर ताईकांडो चैम्पियनशिप 2025 मे मो0 एहतेशाम कमाल (11C1) को स्वर्ण पदक ,ताईकांडो ईस्ट जोन चैम्पियनशिप 2025 मे मयूर शर्मा के रजत पदक एवं ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 मे सत्यव्रत दुबे (XII C1)  के स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उन्हे सम्मानित किया। विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद माननीय श्री जगदीश सिंह कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व देश में एकता, समता व बंधुत्व का संदेश देता है। उन्होने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल व प्रोजेक्ट प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के वार्षिक समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी अद्भूत कला का प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को  भी सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक हरि कुशवाहा, सुरेश प्रसाद चौरसिया, दिनकर सिंह, सरस्वती सिंह, दीपक कुमार, राजनारायन कुशवाहा, महजबीन बानो  व अन्य शिक्षक, अभिभावक गण एवं छात्र उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपने संदेश में कहा कि हमें हर कीमत पर आपसी भेदभाव को मिटाना है और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देना है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश पांडेय जी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …