Breaking News

राजकीय संप्रेक्षण गृह,(किशोर)/प्लेस आफ सेफ्टी, गाजीपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। देश का 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय संप्रेक्षण गृह,(किशोर)/प्लेस आफ सेफ्टी, गाजीपुर के प्रांगण मे काफी धूमधाम से मनाया गया, सुबह झण्डा रोहण जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने किया, तत्पश्चात उपस्थिति जनों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। दोपहर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य नीरज कुमार मानू, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा सीमा पाठक, सदस्य देवाशीष चौधरी थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का काफी सराहना अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रभारी अधिक्षक राम अचल मौर्य, पी टी आई रियाजुद्दीन, अनिल शर्मा, वरिष्ठ लिपिक संजय यादव, फार्मासिस्ट दिनेश विश्वकर्मा का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अन्त में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, आभार एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …