Breaking News

उत्‍तर प्रदेश परिवहन निगम गाजीपुर डिपो में 83 संविदा चालको की होगी भर्ती, गाइडलाइन जारी

गाजीपुर! उ0 प्र0परिवहन निगम डिपो प्रभारी अभिषेक सिंह गाजीपुर ने बताया है कि जनपद गाजीपुर में संविदा चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम से शिविर लगाकर बेरोजगार लाभार्थियों को रोजगार देने का एक सुनहरा अवसर शासन द्वारा प्राप्त हुआ है। जो जनपद गाजीपुर में 08 पास शैक्षिक योग्यता लाभार्थी को 83-संविदा चालको (ड्राइवर) की भर्ती जनपद स्तर पर उ0प्र0 परिवहन निगम द्वारा किया जाना है।  जिससे यात्रियों को अब कठिनाइयों का सामना न करना पडे, गॉव-गॅाव, शहर तक यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो की संविदा चालक पद की भर्ती की जायेगा। उन्होने बताया कि 07 ब्लाकों में संविदा चालक की भर्ती तहसीलवार एवं तिथिवार में सैदपुर दिनांक 04 फरवरी, जमानियॉ-06 फरवरी, जखनियॉ में 09 फरवरी, मोहम्मदाबाद में 11 फरवरी, 2026, सदर में 13 फरवरी, 2026, कासिमाबाद में 16 फरवरी, एवं सेवराई में 18 फरवरी, 2026 को शिविर के माध्यम से भर्ती किया जायेगा। उन्होने जनपद गाजीपुर के समस्त लाभार्थियों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा तहसील स्तर पर उक्त तिथि पर उपस्थित होवे।  जिसमें पात्रता हेतु कक्षा 08 उर्त्तीण हो, ड्राइविंग लाईसेंस 02 वर्ष पुराना वैद्य हैवी लाईसेन्स, लम्बाई, 05 फीट 03 इंच एवं आयु-3 वर्ष वर्ष 06 माह से 40 वर्ष से अधिक न हो संविदा चालक पद पर नियुक्त होने के पश्चात शासन द्वारा चालको को अच्छी सुविधा दिये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसमें 2.20 प्रति किमी० का नवीन परिश्रमिक, माह में 22 दिन डियूटी तथा 5000 किमी० संचालित करने पर रू० 3000.00 प्रोत्साहन राशि, माह में 24 दिन डियूटी तथा 6000 किमी० सचालित करने पर रू० 4000.00 प्रोत्साहन, पात्रता वो अनुसार वर्ष में सवेतन 14 सी०एल० (आकस्मिक अवकाश) एक वर्ष की सेवा में 02 फ्री पास/03 पी०टी०ओ० पास रात्री में दूसरी जगह नाईट करने पर प्रति नाईट भत्ता रू० 61.00 बी०श्रेणी, रु० 68.00 ए०श्रेणी से लाभान्वित किया जायेगा। 02 डियूटी यूनिफार्म दिये जायेगें एवं सिलाई का भी भुगतान निगम द्वारा वहन किया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …