गाजीपुर। सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान मे आगामी 02 फरवरी 26 को 30 वीं धम्म लटिया महोत्सव सम्राट अशोक स्तम्भ जमानियां परिसर मे आयोजित किया गया हॆ।जिसमें नेपाल,थाइलॆण्ड सहित देश विदेश के सॆकङों दार्शनिक,इतिहास विद भाग लेगे।महोत्सव मे “अर्तराष्ट्रीय संबधों को मधुर बनाने मे तथागत बुध्द एवं सम्राट अशोक महान के विचारों की प्रासंगिता” विषय पर परिचर्चा आयोजित हॆ। लटिया महोत्सव को सफल बनाने के लिए सम्राट अशोक क्लब महिला विंग के संयोजक गीता मॊर्या ने देवकली,सॆदपुर,सादात,करण्डा व सदर ब्लाक के दर्जनों गावों मे जनसम्पर्क कर 02 फरवरी को लटियां महोत्सव मे भाग लेने के लिए न्योता दिया।जन सम्पर्क के दॊरान कहा कि सम्राट अशोक महान द्वारा 2251 वर्ष पूर्व मे निर्मित तथा अलेक्जेडर कनिंघन द्वारा खोजी गयी आठ सिंहों वाली दो लाटो में से एक लाट जमानियां तथा दूसरी लाट तक्षशिला में हॆ।इन दोनो लाटों में पीठ से पीठ सटाए हुए आठ शेरों द्वारा आठों दिशायों में धम्म गर्जना की प्रस्तुती हॆं।जो गॊरवशाली इतिहास का प्रतीक हॆ।जिसके चलते यवनों की गुलामी से आजाद होकर भारत विश्वगुरू व विश्व विजेता कहलाया। तथागत बुध्द तथा सम्राट अशोक महान के विचार आज भी प्रासंगिक हॆ उनके पद चिन्हों पर चलकर भारत पूरे विश्व मे विश्वगुरु बन सकता हॆ।उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 02 फरवरी 26 को लटिया महोत्सव जमानियां मे आयोजित हॆ जिसमे भारी संख्या मे जमानियां पहुंचने का आहवान किया। इस अवसर पर महिला विंग के रेनू मॊर्या,सरोज मॊर्या,रीता मॊर्या,निशा मॊर्या,पूजा मॊर्या,राम अशीष मॊर्य,चन्द्रभान मॊर्य,अनिल मॊर्य,नरेन्द्र कुमार मॊर्य आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….