गाजीपुर। विद्यालय में शैक्षणिक विगत सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न इंटरहाउस गतिविधियों के विजेताओं को आज प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम विद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर अमित रघुवंशी, प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी तथा उप-प्रधानाचार्य आवेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर प्रीति सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रसन्नता पूर्वक बताया कि अब सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर को सीबीएसई से कक्षा 10+2 तक की मान्यता प्राप्त हो चुकी है।यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं निरंतर प्रगति का प्रमाण है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।इंटरहाउस गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को विकसित करती हैं। विद्यालय का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ भी दीं।इस अवसर पर यह भी हर्षपूर्वक जानकारी दी गई कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 से विद्यालय में ‘प्री-नर्सरी’ कक्षा की शुरुआत की गई है। यह कक्षा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए प्रेमपूर्ण, सुरक्षित एवं आनंददायक वातावरण प्रदान करेगी, जहाँ खेल, गतिविधियों और संस्कारों के माध्यम से शिक्षा की मजबूत नींव रखी जाएगी। यह पहल प्रारंभिक बाल शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में विद्यालय का एक सराहनीय कदम है और अभिभावक गण भी इस पहल को बहुत पसंद कर रहे हैं लगभग सभी कक्षाओं में नए छात्रों ने प्रवेश लिया है।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों ,विद्यार्थियों तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी के सहयोग से कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….