Breaking News

मान्‍यता मिलने पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर की मैनेजिंग टस्ट्री सावित्री सिंह के नेतृत्‍व में सदस्‍यो ने किया श्रीरामलला का दर्शन-पूजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर को सीबीएसई बोर्ड से 10 + 2 हायर सेकंडरी इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता प्रदान की गई है ।सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर की मैनेजिंग टस्ट्री सावित्री सिंह ,ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य सुमन सिंह, डॉक्टर प्रीति सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी अपने सभी शिक्षक कर्मचारियों के साथ आज अयोध्या में श्री राम लला का, भगवान हनुमान जी संकट मोचन ,कनक भवन और अनेक धार्मिक स्थलों का दर्शन किए।यह खुशी यह दिव्या अवसर सत्यदेव परिवार गाजीपुर प्रभुश्री राम के चरणों में समर्पित है।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर लगातार अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपनी गुणवत्ता में सुधार करके विद्यार्थियों में और अभिभावकों का भरोसा जीता है.जिले के स्तर पर सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है .l परीक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड में होनी है पूरी तैयारी से सत्यदेव परिवार लगा हुआ है.l     आज अयोध्या धाम में भगवान का दर्शन करके और बड़ी शक्ति से पूरा सत्यदेव परिवार प्रवेश से लेकर अपने सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगा ।आज की इस धार्मिक यात्रा में सत्यदेव परिवार के सदस्यों के साथ ,अमित रघुवंशी ,दिग्विजय उपाध्याय, दिनेश सिंह, तेज प्रताप जी, दिग्विजय , प्रमोद सिंह , अक्षय उपाध्याय, गोविंद यादव और सभी शिक्षक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …