Breaking News

गाजीपुर: हरि सतसंग प्रतियोगिता में महमूदपुर हथिनी की टीम प्रथम

गाजीपुर। एकल अभियान शिक्षा भाग द्वारा अंचल स्तरीय एकल हरि सतसंग  प्रतियोगिता महमूदपुर हथिनि ग्राम मे आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन पुनवासी राम ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया।प्रतियोगिता मे संच देवकली,हथियाराम,हंसराजपुर,रायपुर की भजन टोली ने भाग लिया।जिसमे महमूदपुर हथिनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए तेरसू यादव ने कहा जो धर्म की रक्षा करता हॆ धर्म उसकी रक्षा करता हॆ।आज पूरे देश मे प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा हॆ।विदेशी तत्वों के इसारे पर कुछ संगठन सक्रिय हॆ।उनसे सावधान रहे तथा उनके इरादों को उजागर करने के लिए लोगो को जागरूक करे।कार्यक्रम में रामकेर यादव, उदयभान यादव, संजय यादव, प्रमीला, रीमा, खुशबू, साधना, अजय, रबि, आलोक, संतोष,लक्ष्मण कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे। अध्यक्षता अखिलेश कुशवाहा व संचालन गुरुप्रसाद गुप्ता ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …