गाजीपुर। होली के अवसर पर 3 मार्च को समय 9 बजे से 5 मार्च को दोपहर 12 बजे तक भारी वाहन का डायवर्जन स्कीम लागू किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
- बलिया/ भावरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर दिया जाये जो मरदह की तरफ चले जायेगे। (मुख्य डायवर्जन)
- यदि कोई वाहन किसी कारणवश से मुहम्मदाबाद की तरफ आ जाती है तो उसे मुहम्मदाबाद तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।
- यदि कोई वाहन किसी कारणों से अटवा मोड़ की तरफ आ जाती है तो उसे अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड दिया जाय।
- कासिमाबाद व लावा मोड़ से आने वाली भारी वाहन शहर की तरफ नही आयेंगे, लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ की तरफ मोड़ दिये जायेगें।
- बुजुर्गा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चौकिया ओवर ब्रिज से पहले हाइवे पर मोड दिया जाये।
- जंगीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को लावा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….