Breaking News

गाजीपुर: रामपुरमांझा में होली-ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

गाज़ीपुर। आगामी होली एवं ईद पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुरमांझा थाना के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा ग्राम नारी पंचदेवरा में प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने डीजे, जुलूस मार्ग, समय-सीमा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अभिलाष यादव,आलोक यादव, प्रदीप कुमार,मुलायम यादव, सर्वचंद, रणविजय यादव आदिउपस्थित रहे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …