Breaking News

गाजीपुर: सीएम योगी के आदेश के बावजूद लगभग एक हजार वीबी राम जी राम कर्मियों को नहीं मिला मानदेय  

गाजीपुर। होली पर्व से पहले सभी सरकारी, आउटसोर्सिंग, वीबी राम जी राम आदि कर्मियों को वेतन व मानदेय देने के मुख्‍यमंत्री के स्‍पष्‍ट आदेश व शासनादेश के बावजूद भी लगभग लगभग एक हजार वीबी राम जी राम कर्मियों को मानदेय नही मिला है। जिसके कारण वीबी राम जी राम कर्मियों की होली पर्व फीका हो गया है। महीने के प्रारंभ में त्‍योहार पड़ने से कर्मचारियों का जमा पैसा भी खर्च हो गया है। जबतक पुराना बकाया जमा नही होगा तबतक दुकानदार आगे के लिए उधार भी नही देगा। बड़े विकट समस्‍या से मनरेगाकर्मी जूझ रहे हैं। इस संदर्भ में वीबी राम जी राम कर्मियों संघ गाजीपुर के जिलाध्‍यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार 16 वर्षों में होली पर्व पर वीबी राम जी राम कर्मियों को मानदेय नही मिला है। उन्‍होने बताया कि तीन ब्‍लाकों के वीबी राम जी राम कर्मियों का मानदेय मिलने की सूचना है लेकिन 13 ब्‍लाकों में लगभग एक हजार मनरेगा कर्मियों को अभी तक मानदेय नही मिला है जिसके चलते वह परेशानी में हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के स्‍पष्‍ट आदेश के बावजूद मानदेय न मिलना बड़े आश्‍चर्य की बात है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …