Breaking News

सीएम योगी से मिले भाजपा युवा नेता आदित्‍य सिंह, लिया आशीर्वाद

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने वाराणसी पुलिस लाइन में सीएम योगी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। आदित्‍य सिंह ने बताया कि सीएम योगी से काशी प्रवास के दौरान पुलिस लाइन वाराणसी में मिलकर होली पर्व की बधाई दी। उन्‍होने हमें आशीर्वाद प्रदान किया। आदित्‍य सिंह ने बताया कि मुख्‍यमंत्री ने सिंगापुर और जापान की विदेश यात्रा कर वहां से हजारों करोड़ रुपये का बिजनेस निवेश पर मुहर लगाकर यूपी में रोजगार की दिशा में एक मील का पत्‍थर लगाया है। जापान और सिंगापुर के कंपनियों द्वारा यूपी में आईटी तथा अन्‍य क्षेत्रों में परियोजना लगाने से यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …