Breaking News

मंडलायुक्‍त वाराणसी ने कलेक्‍ट्रेट व सदर तहसील का किया निरीक्षण

गाजीपुर! मंडलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी  एस. राजलिंगम ने जनपद गाजीपुर भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गोवेर्नेनस सेल, का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली।  निरीक्षण के दौरान ई-गोवर्नेन्स सेल में आई0जी0आर0एस0/मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान लम्बित प्रकरणो का  ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। कलेक्टेªट स्थित सभी न्यायालय कक्षो मे पुराने पेडिंग केसो को सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात इस दौरान उन्होने विभिन्न पत्रावलियों की समीक्षा की तथा पायी गयी कमियों को दुरूष्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालय के कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सभी पटलों के रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोसी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …