Breaking News

गाजीपुर में 12 मार्च को होगा महिला जनसुनवाई

गाजीपुर! संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपर ने बताया है कि उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकार योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं क त्वरित न्याय दिलाने जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में माह मार्च 2026 में महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक आयोजित कार्यक्रम सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वृरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त क्रम में जनपद में दिनांक 12.03.2026 को महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक की जानी है।  उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि जनपद गाजीपुर महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक हेतु मा० अध्यक्ष डा० बबीत्ता सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में दिनांक 12.03.2026 को निरीक्षण भवन/गेस्ट हाऊस, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, जनपद गाजीपुर में जनसुनवाई/समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …