Breaking News

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।अपराध एवं अपराधियों  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.03.2026 को उ0नि0 भाईलाल मय हमराह द्वारा ग्राम गंगौली में चेकिंग के दौरान सोशल मीडिया पर सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाले 01 नफर अभियुक्त सुशील राजभर पुत्र संजय राजभर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 353(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …